{"_id":"609d3baf8ebc3e8dbf3cb869","slug":"government-should-make-public-the-list-of-private-hospitals-that-provide-free-treatment-hamirpur-hp-news-sml370202542","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की सूची सार्वजनिक करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुफ्त इलाज करने वाले निजी अस्पतालों की सूची सार्वजनिक करे सरकार
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। हिमकेयर और आयुष्मान के लाभार्थी कोरोना मरीजों का निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करने के सरकार के निर्णय को क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों रणजीत सिंह, रांझा राम, बिहारी लाल, अजीत सिंह रोशन लाल ने सराहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में हिमकेयर और आयुष्मान योजना का संचालन करने वाली कंपनी को आदेश दिए जाएं कि वर्तमान में जिन अस्पतालों को इस योजना के अंतर्गत मरीजों को लाभ देने की अनुमति है, उनकी जिला बार सूची को सार्वजनिक किया जाए तथा सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं की भी स्वास्थ्य विभाग स्वयं जांच करे कि इसमें करोना प्रोटोकॉल के तहत जरूरी सुविधाएं हैं कि नहीं।
आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि मरीज इस योजना का लाभ लेने के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते हैं तथा इलाज कराने के बाद मरीज को कई बार ऐसा कहा जाता है कि अभी हमारी परमिशन की अवधि समाप्त हो गई है, जैसे ही अनुमति मिल जाएगी तब आपको इस योजना का लाभ दे दिया जाएगा। इस बात को लेकर भी सरकार स्थिति स्पष्ट करे कि इन कार्डों के लाभार्थी को निजी अस्पतालों में क्या ऑपरेशन का ही मुफ्त इलाज किया जाएगा या फिर इसमें अन्य बीमारियां भी शामिल हैं। इस बात का भी संशय बना हुआ है कि कई बार ऐसा सुनने में आया है कि निजी अस्पतालों में केवल ऑपरेशन ही इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में किए जाते हैं तथा इसके लिए अस्पताल में दाखिल होने की शर्त अनिवार्य है। इसलिए अज्ञानता वश मरीज बेबस होकर पैसा खर्च देते हैं।