{"_id":"650601220f4f2fa632044504","slug":"government-senior-secondary-school-amlehar-winner-in-kabaddi-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-8670-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेहड़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेहड़ विजेता
Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू में चल रही अंडर-19 छात्र वर्ग की जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता के समापन पर डीसी हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य शकुंतला पटियाल ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस तीन दिवसीय जोनलस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 29 स्कूलों के 410 खिलाड़़ी छात्रों ने भाग लिया। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमलेहड़ विजेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा उपविजेता, वॉलीबाल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू विजेता, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गलोड़ उपविजेता, बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भूंपल विजेता तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बदारण उपविजेता रहे। मुख्यातिथि ने खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता रही टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया।
पिता की मौत की खबर सुन बेहोश हुआ छात्र खिलाड़ी
प्रतियोगिता के दौरान ग्वालपथर पंचायत के करड़ी गांव के छात्र खिलाड़ी को पिता का देहांत होने का समाचार मिला। इसे सुनकर खिलाड़ी छात्र संभल नहीं पाया और बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद उसे स्कूल के अध्यापकों व अन्य छात्रों ने उठाया। पानी पिलाया और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
पिता की मौत की खबर सुन बेहोश हुआ छात्र खिलाड़ी
प्रतियोगिता के दौरान ग्वालपथर पंचायत के करड़ी गांव के छात्र खिलाड़ी को पिता का देहांत होने का समाचार मिला। इसे सुनकर खिलाड़ी छात्र संभल नहीं पाया और बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके बाद उसे स्कूल के अध्यापकों व अन्य छात्रों ने उठाया। पानी पिलाया और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन