{"_id":"6828e5ed94b4a448ec0256ae","slug":"government-schools-are-at-the-top-in-every-faculty-private-schools-are-lagging-behind-in-arts-and-commerce-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-155981-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूल हर संकाय में अव्वल, निजी कला और वाणिज्य में रहे फिसड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सरकारी स्कूल हर संकाय में अव्वल, निजी कला और वाणिज्य में रहे फिसड्डी
Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 18 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोट स्कूल में कला संकाय में प्रथम छात्रा पायल रंगड़ा को मिठाई खिलाते अध्यापक एवं अभिभावक। स्रो
एजुकेशन हब हमीरपुर में लड़कियों का दबदबा, 13 लड़कियां और चार लड़के मेरिट में
बीते वर्ष के मुकाबले मेरिट में तीन विद्यार्थी अधिक, पिछले साल 14 विद्यार्थी थे मेरिट में
इस बार वाणिज्य संकाय में नहीं खुल पाया जिला का खाता, बीते वर्ष सरकारी स्कूल की थी एक मेरिट
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के बारहवीं कक्षा के नतीजों की मेरिट में एजुकेशन हब हमीरपुर में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों का डंका बजा है। इस बार जिले में कुल 17 विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान हासिल किया है। इनमें से 12 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के और पांच निजी स्कूलों के मेरिट में रहे हैं।
इस बार एजुकेशन हब में वाणिज्य संकाय की मेरिट में एक भी विद्यार्थी स्थान हासिल नहीं कर पाया है। कला और विज्ञान संकाय में लड़कियों का दबदबा रहा है। कुल 17 में से 13 स्थानों पर लड़किया हैं, जबकि चार स्थानों पर लड़के हैं।
खास बात यह है कि कला और विज्ञान संकाय दोनों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी निजी स्कूलों से आगे रहे हैं। विज्ञान संकाय में सरकारी स्कूल के पांच विद्यार्थियों और कला संकाय में सात छात्राओं ने मेरिट में स्थान हासिल कर सरकारी स्कूलों का नाम चमकाया है। हालांकि वाणिज्य संकाय में सरकारी स्कूल भी मेरिट में जगह नहीं बना सके हैं। वहीं, निजी स्कूलों के विद्यार्थी सिर्फ विज्ञान संकाय में मेरिट हासिल करने में कामयाब हुए हैं।
विज्ञापन
बीते वर्ष जिले से 14 विद्यार्थी विभिन्न संकायों में मेरिट में थे, जिनमें निजी स्कूलों के नौ ओर सरकारी के पांच विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया था। इस दौरान निजी स्कूल के विज्ञान संकाय में सात, कला में दो और सरकारी स्कूलों के वाणिज्य में एक, कला में तीन और विज्ञान में एक विद्यार्थी मेरिट में रहा था। इस बार के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने बीते वर्ष के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन निजी स्कूल फिसड्डी साबित हुए हैं।