{"_id":"6aa8130923e5e65e4d09ac76","slug":"government-pipes-found-on-roof-railing-of-female-jal-shakti-department-employee-house-in-hamirpur-2026-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में गजब मामला: सरकारी पाइपों से बना दी घर की रेलिंग, विजिलेंस पहुंची तो खुला राज; काटे गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में गजब मामला: सरकारी पाइपों से बना दी घर की रेलिंग, विजिलेंस पहुंची तो खुला राज; काटे गए सैंपल
Mon, 14 Sep 2026 09:00 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 14 Sep 2026 09:00 PM IST
सार
हमीरपुर के तरोपका गांव में जल शक्ति विभाग की महिला कर्मचारी के घर की रेलिंग में सरकारी मोहर लगी पाइपें मिलने से सवाल उठे हैं। विजिलेंस ने छापेमारी कर पाइपों के सैंपल लिए। शिकायतकर्ता ने सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची विजिलेंस टीम
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
हमीरपुर के तरोपका गांव में जल शक्ति विभाग की महिला कर्मचारी के घर की छत की रेलिंग में सरकारी मोहर लगी पाइपें मिलने का मामला सामने आया है। सरकारी पाइपों के कथित दुरुपयोग की शिकायत पर विजिलेंस थाना हमीरपुर की टीम ने घर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में रेलिंग में लगी पाइपों के सैंपल काटे गए। विजिलेंस टीम ने ये सैंपल जांच के लिए जल शक्ति विभाग को सौंप दिए हैं। परिवार को पाइपों से छेड़छाड़ न करने की हिदायत भी दी गई।
मामले की शिकायत हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने की थी। राणा के अनुसार वर्ष 2022 में जल शक्ति विभाग के स्टोर से कनेक्शन के लिए जारी पाइपों का इस्तेमाल मकान की रेलिंग में किया गया है। कार्रवाई के दौरान पाइपों पर सरकारी मोहर मिलने को भी जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

महिला कर्मचारी का कहना है कि उसने वर्ष 2021 में मकान खरीदा था। उसके अनुसार उस समय जल जीवन मिशन के तहत सरकारी नल के लिए पाइप लगी थी, जिसे बाद में पीवीसी पाइप का कनेक्शन डालने के लिए उखाड़ दिया गया। मकान के पूर्व मालिक को भी मौके पर बुलाया गया। उसने बताया कि कनेक्शन के लिए पाइप लगाई गई थी, लेकिन कितनी पाइप बिछाई गई थी, इसकी सटीक जानकारी उसे याद नहीं है।
कार्रवाई के दौरान नादौन विधानसभा क्षेत्र से जुड़े कांग्रेस के दो नेता भी मौके पर पहुंचे। इनमें से एक महिला कर्मचारी का करीबी रिश्तेदार बताया गया। महिला कर्मचारी वर्तमान में सुजानपुर में तैनात है, जबकि पहले हमीरपुर मंडल के तहत कार्यरत थी।

विजिलेंस की सूचना पर कनिष्ठ अभियंता को भेजा: सहगल
जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजीव सहगल ने कहा कि विजिलेंस से मामले की जानकारी मिली थी। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया। विजिलेंस ने पाइपों के सैंपल विभाग को सौंपे हैं। मामले में विस्तृत विभागीय जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है फिलहाल विजिलेंस को शिकायत मिली थी और उनकी तरफ से सैंपल दिए गए हैं।

सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग सहन नहीं: राणा
हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग केसदस्य राजीव राणा ने कहा कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग की शिकायत उन्होंने विजिलेंस से की थी। कार्रवाई के दौरान रेलिंग में सरकारी मोहर लगी पाइपें मिली हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला सहन नहीं किया जा सकता। राणा के अनुसार कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे दो कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री से शिकायत करने की चेतावनी भी दी।