{"_id":"66f80dea4641f9ca6f06cc67","slug":"government-gave-rs-992-lakh-for-marriage-of-32-girls-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-137108-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 32 लड़कियों के विवाह के लिए सरकार ने दिया 9.92 लाख का शगुन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 32 लड़कियों के विवाह के लिए सरकार ने दिया 9.92 लाख का शगुन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। खंडस्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लॉक टास्क फोर्स और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना समिति की बैठक शनिवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। एसडीएम ने कहा कि नादौन खंड में 290 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 5970 बच्चों तथा 1049 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तीकरण के बारे में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
बेटी है अनमोल योजना की लाभार्थी 27 बेटियों के नाम कुल 5,56,000 रुपये की एफडीआर करवाई गई हैं। 200 बेटियों को इसी योजना के अंतर्गत 3,28,250 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। 18 वर्ष से कम आयु के 15 बेसहारा बच्चों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत प्रतिमाह 4000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा रही है। 18 से 27 वर्ष तक के 30 युवाओं को इसी योजना के तहत गृह निर्माण, उच्च शिक्षा तथा शादी इत्यादि के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 14 लड़कियों के विवाह के लिए 7,14,000 रुपये की राशि व्यय की गई। 32 लड़कियों के विवाह पर कुल 9,92,000 रुपये की राशि जारी की गई।