फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government buses will go for Chamba rally today, local routes will be affected

आज चंबा रैली के लिए जाएंगी बसें, लोकल रूट होंगे प्रभावितआज चंबा रैली के लिए जाएंगी सरकारी बसें, लोकल रूट होंगे प्रभावित

Wed, 12 Oct 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चंबा के चौगान में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीरपुर डिपो से करीब 40 बसें जाएंगी। इससे 50 से अधिक ग्रामीण रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। निगम के हमीरपुर डिपो में करीब 143 बसें हैं। इनमें से दो दर्जन से अधिक बसें अपने निर्धारित सफर को पूरा कर चुकी हैं। वर्तमान में 110 के करीब ही बसें हैं, जो रूटों पर भेजने की काबिल हैं, लेकिन सरकारी जनसभाओं और राजनीतिक रैलियों में निगम की बसें भेजने से लोकल रूट प्रभावित हो रहे हैं। इससे स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अलावा सरकारी कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीजों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी बसें न मिलने से दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

लोगों को पेश आने वाली दिक्कतों के ध्यान में होने के बावजूद सरकार की ओर से लगातार होने वाली जनसभाओं के लिए निगम की बसें भेजी जा रही हैं। पूर्व में भी सुजानपुर, नादौन, भोरंज और बड़सर में आयोजित अमृत महोत्सव और बिलासपुर में प्रधानमंत्री की रैली के दौरान निगम की बसें बुक होने से लोगों को दिक्कतें पेश आई थीं। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में सरकारी मशीनरी का जमकर दुरुपयोग हो रहा है। चुनावी रैलियों के लिए निगम की बसें भेजी जा रही हैं। इससे ग्रामीण इलाके के लोगों को सफर करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed