फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Got inspiration for cow service from father in law, now got respect in Delhi

Hamirpur (Himachal) News: ससुर से मिली गोसेवा की प्रेरणा, अब दिल्ली में मिला सम्मान

Fri, 28 Nov 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 28 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Got inspiration for cow service from father in law, now got respect in Delhi
विजय लता
पंकज राणा
विज्ञापन

रंगस (हमीरपुर)। ससुर से मिली गोवंश सेवा की प्रेरणा ने गांव बेला के वार्ड नंबर तीन की विजय लता को दिल्ली में सम्मान दिलाया है। वह न सिर्फ खुद गो सेवा से जुड़ीं, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर जैविक खेती और पशुपालन से जोड़ा है।
इन प्रयासों का नतीजा है कि विजय लता को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के मौके पर केंद्रीय पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने गोपाल रत्न पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और दो लाख का नकद चेक भी दिया गया। वह सरकारी क्षेत्र से अध्यापन कार्य से विजय 2013 में सेवानिवृत्त हुईं।
विज्ञापन

विजय लता ने बताया कि गोवंश सेवा की प्रेरणा ससुर दिवंगत जयकरण से मिली थी। घर में सुबह खाना बनते ही पहली रोटी गाय के लिए रखने की परंपरा आज भी कायम है। पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिमला में मुलाकात के बाद स्वदेशी गोवंश पालने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पति के सहयोग से तहसील ज्वालाजी के तहत गांव कुट कश्मीर में सात स्वदेशी गोवंश से गो संचालन किया। अब गोशाला में छोटे-बड़े 60 देसी नस्ल की साहीवाल गाय हैं। 30 वर्षों तक सरकारी और गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों में बतौर टीजीटी अध्यापन का कार्य किया है।

पति अशोक शर्मा भी सरकारी आयुष चिकित्सक के अलावा विभाग के ओएसडी रहे हैं। बेटा डॉ. मयंक शर्मा मेडिकल कॉलेज मंडी से माइक्रोबायोलॉजी में अपनी मास्टर की पढ़ाई कर रहा है। बहू ने भी हाल ही में आईजीएमसी शिमला से नेत्र रोग में एमडी करके बतौर नेत्र रोग विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल नादौन में अपनी ज्वाइनिंग दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed