फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Goseva is the biggest religion; Take all pledge for cow protection: Dhumal

गौसेवा सबसे बड़ा धर्म; गौ संरक्षण का सभी लें संकल्प: धूमल

Thu, 11 Nov 2021 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Goseva is the biggest religion; Take all pledge for cow protection: Dhumal
जामली धाम गौशाला में पशुओं को चारा डालते पूर्व सीएम धूमल। - फोटो : Hamirpur-HP
ताल(हमीरपुर)। गो सेवा सबसे बड़ा धर्म है। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर सभी लोगों को गो संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गोपाष्टमी के अवसर पर हमीरपुर के ठाकुरद्वारा गोशाला जमली धाम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन

गोपाष्टी पर ठाकुरद्वारा गोशाला जमली धाम में गो पूजन का अनुष्ठान हुआ। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल भी पहुंचे। उन्होंने गो पूजन किया और हवन यज्ञ में आहुति भी डाली।
विज्ञापन

इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वहां मौजूद संगत के साथ अमर कथा भागवत भी सुना। धूमल ने कहा कि गो माता भारतीय संस्कृति की भी प्रतीक है। आज प्रदेश में बड़ी तादाद में गोशालाएं चल रही हैं तथा सरकार भी गो सदनों का निर्माण करवा रही है, ताकि गोधन सड़क पर बेसहारा न घूमे। उन्होंने कहा कि सामर्थ्य अनुसार लोग देसी गाय जरूर पालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

देसी गाय का दूध, घी, मूत्र इत्यादि सब स्वास्थ्य वर्धक होता है तथा इससे कई प्रकार की बीमारियां खत्म होती हैं। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने गो सेवकों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गोशाला कमेटी के अध्यक्ष रसील सिंह मनकोटिया, प्यारे लाल शर्मा, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, पार्षद विपिन शर्मा, भाजपा नेता विजय बहल, बीना शर्मा, त्रिलोक डडवाल, सुरेश ठाकुर, संजीव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed