फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gosadan land transferred to 150 panchayats

150 पंचायतों के नाम गोसदन की भूमि

Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
Gosadan land transferred to 150 panchayats
बनेंगे गोसदन - फोटो : amar ujala
जिला में गोसदन की भूमि 150 पंचायतों के नाम हो गई है। इन पंचायतों में गोसदन बनाए जाएंगे। 14वें वित्त आयोग के तहत प्रत्येक पंचायत में गोसदन बनाने का प्रावधान है। 79 पंचायतों के नाम अभी तक गोसदन की भूमि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


उपायुक्त हमीरपुर ने भी जल्द भूमि पंचायतों के नाम ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। गोसदन बनने से किसानों को लावारिस पशुओं से निजात मिलेगी। विभाग की मानें तो अभी तक गोसदन निर्माण के लिए सरकार ने बजट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


विभाग ने अपने स्तर पर प्रत्येक गोसदन के लिए पांच लाख रुपये देने की डिमांड भेजी है। 229 पंचायतों में गोसदन बनाने पर करीब साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सभी पंचायतों में भूमि चयनित की गई है। अब चयनित भूमि को संबंधित पंचायत के नाम ट्रांसफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायतों के नाम भूमि ट्रांसफर होने के बाद बजट दिए जाने की उम्मीद है।

150 पंचायतों के नाम गोसदन की भूमि ट्रांसफर हो गई है। अन्य पंचायतों में भी भूमि चयनित की गई है। जल्द ही भूमि पंचायतों के नाम स्थानांतरित की जाएगी।
- मनोज कुमार, जिला पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed