{"_id":"68e175ed795dd2486001828d","slug":"goods-will-be-loaded-and-unloaded-at-mahera-bazaar-only-from-800-pm-to-800-am-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-168984-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहरे बाजार में रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक ही लोड-अनलोड होगा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहरे बाजार में रात 8:00 से सुबह 8:00 बजे तक ही लोड-अनलोड होगा सामान
Sun, 05 Oct 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम बड़सर मैहरे बाजार में निरीक्षण करते हुए। संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मैहरे बाजार में जाम की समस्या को लेकर अब वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बाजार में मालवाहक वाहन शाम 8:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक ही सामान लोड-अनलोड कर सकेंगे।
मालवाहक वाहनों के लिए सामान लोड-अनलोड करने की समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने वाहनों के लिए नो पार्किंग जोन भी तय कर दिए हैं। शनिवार को एसडीएम बड़सर की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों और बाजार कमेटी प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।
इससे पहले अधिकारियों ने बाजार का निरीक्षण भी किया। बैठक में त्योहारी सीजन को लेकर बाजार में पार्किंग से लेकर जाम की समस्या पर भी चर्चा हुई। बाजार में जाम की समस्या को लेकर तीन अक्तूबर के अंक में प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्रवाई कर बैठक आयोजित की।
विज्ञापन
बैठक में डीएसपी लालमन शर्मा, एसएचओ गुरबक्श सिंह, तहसीलदार राव, बाजार कमेटी महासचिव और अन्य अधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया कि राकेश फिलिंग स्टेशन से लेकर गैस एजेंसी तक नो पार्किंग जोन घोषित किया गया।
अब बाजार में मालवाहक वाहन तय समय में ही सामान लोड-अनलोड कर सकेंगे। वहीं, रविवार के दिन बाजार सामान रखने, उठाने और अन्य गतिविधियों के लिए खुला रहेगा। इसके अलावा बसों को खड़ा करने के लिए जोन, मिनी सचिवालय के भीतर पार्किंग की सुविधा को शुरू करने का निर्णय लिया गया और पार्किंग शुल्क तय किए गए।
इस संबंध में एसडीएम ने कहा कि बैठक की प्रोसिडिंग जिलाधीश कार्यालय में अप्रूवल के लिए भेजी जा रही है। अप्रूवल मिलने के बाद उसी दिन से मैहरे बाजार के चयनित एवं सुनिश्चित स्थान को नो पार्किंग एरिया घोषित कर दिया जाएगा।
वाहन पार्किंग के लिए शुल्क तय
पार्किंग के लिए दोपहिया वाहनों में 1 से 6 घंटे तक 20 रुपये, 6 से 12 घंटे तक 30 रुपये और 12 से 24 घंटे तक 50 रुपये, जबकि मासिक 500 रुपये देने होंगे। वहीं, चौपहिया वाहनों के लिए 1 से 6 घंटे तक 30 रुपये, 6 से 12 घंटे तक 50 रुपये, 12 से 24 घंटे तक 100 और मासिक 1500 रुपये चुकाने होंगे। सरकारी वाहन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।