{"_id":"660d3d96a05a3a463c02c2c8","slug":"goods-are-being-decorated-five-to-eight-feet-outside-the-shops-traffic-is-being-disrupted-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-124913-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दुकानों से पांच से आठ फीट बाहर सजा रहे सामान, आवागमन हो रहा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दुकानों से पांच से आठ फीट बाहर सजा रहे सामान, आवागमन हो रहा बाधित
विज्ञापन
निरीक्षण होने के बाद भी सड़क पर सामान सजा रहे दुकानदार
नियम न मानने वाले दुकानदारों का सामान किया जाएगा जब्त : अजमेर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। शहर में फिर दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क पर लगा रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व ही नगर परिषद हमीरपुर के कर्मचारियों ने कार्रवार्ई करते हुए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी थी। इस दौरान नगर परिषद ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त किया था। बावजूद इसके अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। बाजार में दुकानदारों ने पांच से आठ फीट तक अतिक्रमण कर रखा है। राहगीरों कमलेश, कार्तिक, संदीप, मीरा, सुभाष और मधुरानी ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकानों का सामान बाहर पांच से आठ फीट तक रास्तों में लगा कर रखते हैं। इससे बाजार मेंं आने वाले वाहन चालकों को वाहन निकालने में दिक्कत होती है, वहीं सड़क के संकरी होने से पैदल चलने वाले राहगीरों को भी खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर ने कहा कि दुकानदारों को पहले भी चेतावनी दी गई है। बावजूद इसके कुछ दुकानदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। दुकानदारों को अपना सामान दायरे में रखने की हिदायत दी गई है। यदि इसके बाद भी कोई दुकानदार मनमानी करता है और नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और उसका सामान भी जब्त कर लिया जाएगा।