{"_id":"5e691a7d8ebc3eeb6e13ac89","slug":"gold-stolen-in-house-hamirpur-hp-news-sml32721489","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज के बड़ैहर में घर से डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज के बड़ैहर में घर से डेढ़ लाख के गहनों पर हाथ साफ
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल भोरंज के बडैहर में शातिरों ने एक घर से दिनदहाड़े करीब डेढ़ लाख की कीमत के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दिन के समय चोरी से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पीड़ित संतोष कुमारी पत्नी सुरेश कुमार गांव बडैहर तहसील भोरंज जिला हमीरपुर की गांव में ही मनियारी की दुकान है। जबकि पति प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
घटना के समय घर पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। चोरों ने एक घर से सोने के जेवरात चुरा लिए हैं। संतोष कुमारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके घर से एक नथ, एक चक, एक सोने की चेन, एक अंगूठी व सोने का एक टिका चोर चुरा ले गए हैं। शिकायत पर भोरंज पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ भोरंज कुलवंत सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र मामले को सुलझा लिया जाएगा।