{"_id":"69693178135b686d9f0cdf90","slug":"gold-ring-stolen-from-jewelers-shop-hamirpur-hp-news-c-95-1-ssml1021-216092-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ज्वेलर की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ज्वेलर की दुकान से सोने की अंगूठी चोरी
Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। स्थानीय बाजार में स्थित एक सुनार की दुकान से बुधवार दोपहर को सोने की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकानदार ने वीरवार को पुलिस थाना रैहन में इस बारे शिकायत दर्ज करवाई है। साथ ही दुकानदार की ओर से इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल किया है। दुकानदार नरेंद्र वर्मा ने कहा कि आरोपी ने बड़ी चालाकी से अंगुठियां देखने के दौरान सोने की जगह पीतल की अंगूठी रख दी। सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई है। उन्होंने चोर की पहचान अथवा गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है। उधर, एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन