फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Give your suggestions for prosperous Himachal-2045 by 26th August.

Hamirpur (Himachal) News: समृद्ध हिमाचल-2045 के लिए 26 अगस्त तक दें अपने सुझाव

Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 22 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में लोगों के महत्वपूर्ण सुझावों को शामिल कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (एमएसहिप्पा) ने 26 अगस्त तक ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

इसके लिए संस्थान ने समृद्ध हिमाचल-2045 शीर्षक के साथ एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। जन-केंद्रित और दीर्घकालिक सोच के साथ विकसित की गई 17 प्रश्नों की इस प्रश्नावली के माध्यम से हिमाचल के नागरिकों, संस्थानों और हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आंकाक्षाएं और ज़मीनी नवाचार आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार की वेबसाइट himachal.nic.in/समृद्ध हिमाचल पर लॉग इन किया जा सकता है। इसके अलावा संस्थान ने एक वेब लिंक और क्यूआर कोड भी जारी किया है। इस पर क्लिक करके आम लोग गूगल फॉर्म पर लॉग इन करके अपने सुझाव या विचार भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी वेब लिंक 26 अगस्त तक खुले रहेंगे। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से समृद्ध एवं आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए अपने सुझाव या विचार साझा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed