फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girls should increase interest in sports and music to get rid of stress: Verma

किशोरियां खेलकूद और संगीत में रुचि बढ़ा भगाएं तनाव : वर्मा

Fri, 20 Sep 2024 05:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। किशोरावस्था मानव जीवन का सर्वाधिक ऊर्जावान, उत्पादक एवं प्रतिस्पर्धी समय होता है। तनाव वास्तव में हमारी वह शारीरिक और मानसिक दशा है जो हमें किसी परिस्थिति विशेष का सामना करने के लिए क्रियाशील बनाती है। यह विचार सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप सिंह चौहान ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगेहड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुजानपुर में किशोरों और किशोरियों के लिए आयोजित एक दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक तनाव हमें ऊर्जा से भरकर सामान्य स्थिति में असंभव दिखने वाले कार्य को संभव करने में मदद करता है। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मनोविज्ञानी शीतल वर्मा ने कहा कि तनाव प्रबंधन कार्यशालाओं का उद्देश्य तनाव की इस अति क्रियाशीलता अथवा तत्परता को उचित प्रबंधन से सकारात्मकता में बदल कर युवाओं की ऊर्जा का सदुपयोग करना है। उन्होंने किशोरियों को खेलकूद, संगीत एवं सामाजिक रूप से उत्पादक कार्यों में भी अपनी अभिरुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed