फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Girls school Nadaun performed excellently

Hamirpur (Himachal) News: कन्या स्कूल नादौन की छात्राओं ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Tue, 17 Sep 2024 07:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या नादौन की अंडर-14 छात्राओं ने फिर जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने कहा कि इस वर्ष छात्राओं ने पांच में से तीन प्रमुख सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं लोकनृत्य, समूह-गान और एकल गान में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के लिए गौरव का क्षण निर्मित किया। यह सफलता संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व और समर्पण का परिणाम है, जो पिछले 22 वर्षों से विद्यालय की छात्राओं को लगातार नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। लोकनृत्य प्रतियोगिता में विशेष उपलब्धि यह रही कि आठवीं कक्षा की छात्राओं ने बिना किसी अध्यापिका व बाहरी सहायता के अपनी पूरी तैयारी की। इसके बावजूद उन्होंने जिला भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मंजू रानी, उप प्रधानाचार्य परमजीत सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने भी छात्राओं की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए संगीत अध्यापक नरेंद्र सिंह ठाकुर के योगदान की सराहना की। यह विद्यालय न केवल जिला स्तर पर बल्कि राज्य स्तर पर भी नादौन का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed