{"_id":"681de6b0500fbd7cd50a4bfe","slug":"girls-learnt-self-defence-techniques-in-dhaneta-school-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-155332-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धनेटा स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धनेटा स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
Sat, 10 May 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 10 May 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में कक्षा छठी से बारहवीं तक की सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। यह विशेष प्रशिक्षण प्रशिक्षक श्रुति द्वारा प्रदान किया गया। छात्राओं को यह भी सिखाया गया कि आपातकालीन परिस्थितियों में किस प्रकार त्वरित और सटीक प्रतिक्रिया दी जा सकती है। उन्होंने छात्राओं को अपने बचाव के तरीके, आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय और खुद को सुरक्षित रखने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने श्रुति के उत्कृष्ट प्रयास की सराहना की और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन