{"_id":"5e039f6c8ebc3e87d700d87e","slug":"girl-missing-hamirpur-hp-news-sml3189063109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जा रही युवती नादौन बस अड्डे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली जा रही युवती नादौन बस अड्डे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। एचआरटीसी की बस में दिल्ली जा रही एक युवती नादौन बस अड्डे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिस कारण नादौन बस अड्डे पर मंगलवार देर शाम को पथ परिवहन निगम की दिल्ली जा रही बस को सवा घंटे तक रुकना पड़ा। बस में दिल्ली की टिकट लेकर बैठी एक लड़की यहां से अचानक गायब हो गई। बस में बैठी सवारियों को तो ठंड से परेशान होना ही पड़ा वहीं, बस चालक और परिचालक की भी जान पर बन आई। पुलिस के सहयोग से काफी देर तक लड़की को ढूंढा गया परंतु, वह नहीं मिली और पुलिस शिकायत के बाद ही बस को रवाना किया गया।
ज्वालामुखी से दिल्ली जा रही बस के चालक मुकेश तथा परिचालक संजय ने बताया कि करीब 6:00 बजे यह बस ज्वालाजी से दिल्ली के लिए रवाना हुई। जब बस नादौन अड्डे पर पहुंची तो बस अड्डा पर दिल्ली जाने के लिए टिकट कटवा कर अकेली बैठी लड़की कुछ लेने के लिए बस से उतरी। परंतु वह कहीं गायब हो गई। काफी देर तक चालक, परिचालक और बस की सवारियां पुलिस के सहयोग से उसे ढूंढते रहे। करीब सवा घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो ड्यूटी पर तैनात एएसआई नरेश ने चालक और परिचालक की शिकायत लेकर बस को रवाना करवाया। इस दौरान ठंड में सवारियां परेशान होती रहीं। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि शिकायत लेकर बस को रवाना कर दिया गया।