{"_id":"62d99701cb98ac2e9e221b2d","slug":"girl-commits-suicide-by-hanging-hamirpur-hp-news-sml415964189","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटककर युवती ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटककर युवती ने की आत्महत्या
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बीएसएनएल कॉलोनी हमीरपुर में एक 20 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की छानबीन जारी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कंचन कुमारी (20) पुत्री अशोक कुमार ने बुधवार दोपहर को अपने आवास में चुन्नी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि युवती कुछ दिन से अस्वस्थ चल रही थी। वीरवार को युवती तथा उसका भाई घर पर थे। दोपहर के समय युवती ने एक कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब उसके भाई को इस बात का पता चला तो उसने परिजनों को बताया। फंदे से उतारकर परिजन युवती को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले आए।
जहां चिकित्सकों ने उस् मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने भी किसी तरह का कोई शक जाहिर नहीं किया है। थाना प्रभारी संजीव गौतम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।