{"_id":"6a2006d6192048fc3b06b99f","slug":"get-him-care-card-made-by-june-30-atri-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-195740-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 जून तक बनवाएं हिम केयर कार्ड : अत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 जून तक बनवाएं हिम केयर कार्ड : अत्री
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उपभोक्ताओं से 30 जून तक अपने परिवार के हिम केयर कार्ड बनवाने का अनुरोध किया है। सीएमओ डाॅ. अजय कुमार अत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से प्रायोजित स्वास्थ्य योजना हिमकेयर के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की सुविधा मिलती है। हिमकेयर योजना के अंतर्गत स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा लोकमित्र केंद्रों, साइबर कैफे या आवेदक स्वयं वेबसाइट पर आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर और श्रेणी प्रमाण पत्र अपलोड करवा कर और निर्धारित प्रीमियम का भुगतान कर बना सकते हैं।
नया कार्ड पंजीकरण साल में सिर्फ मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में ही होगा। लाभार्थी प्रदेश में हिमकेयर कार्ड के अंतर्गत पंजीकृत सरकारी अस्पतालों के अलावा पंजीकृत निजी अस्पतालों (केवल डायलिसिस मरीज के लिए) में जाकर मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स बिलासपुर में भी इस कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है|