फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gaushala ash, family in Gahliyan

Hamirpur (Himachal) News: गाहलियां में गोशाला जलकर राख, लाखों का नुकसान

Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gaushala ash, family in Gahliyan
गाहलियां में पशुशाला में लगी आग को बुझाते ग्रामीण। - फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर(हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धरोग के गांव गाहलियां में सोमवार को एक गोशाला जलकर राख हो गई। पूनम कुमारी जो बीपीएल परिवार से संबंध रखती हैं की यह गोशाला थी। पीड़िता के पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। आग दिन में 11 बजे के करीब लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल गया है।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना अग्रिशमन विभाग को दी गई। लेकिन सड़क न होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। इसलिए ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर शर्मा ने गाड़ी को वापस करवा दिया। ऐसे में ग्रामीणों के सहयोग से ही इस आग पर साढ़े तीन घंटे बाद काबू पाया गया।
विज्ञापन

वहीं, मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर, पटवारी और वार्ड सदस्य पुष्पा देवी ने सभी ग्राम वासियों के सहयोग से आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर शर्मा ने कहा कि 11 बजे के बाद गोशाला में आग लगी और 2:30 बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गया। गोशाला में दो पशु बांधे हुए थे जिन्हें समय पर बाहर निकाल लिया गया। ग्राम पंचायत प्रधान तथा हल्का पटवारी ने कहा कि 1.15 लाख रुपये का नुकसान परिवार को हुआ है। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर शर्मा व हल्का पटवारी ने मौके पर पूनम कुमारी को 3000 रुपये की फौरी सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बारे अग्रिशमन विभाग से ओमपाल ने कहा कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए गई थी। परंतु वहां से सड़क न होने के कारण प्रधान के कहने पर वापस आना पड़ा। ग्राम पंचायत प्रधान चंद्रशेखर ने गांव के लिए सड़क निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed