{"_id":"69d803d7ebe94950a30596fb","slug":"gas-cylinder-supply-stalled-in-barsar-for-four-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-189652-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में चार दिन से गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में चार दिन से गैस सिलिंडर की आपूर्ति ठप
Fri, 10 Apr 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
मैहरे बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की इंडेन गैस एजेंसी को पिछले चार दिन से गैस प्लांट से आपूर्ति नहीं मिली है, जिससे वितरण पूरी तरह ठप है। विशेषकर पांच किलो वाले छोटे सिलिंडर पूरी तरह बंद हैं।
लोगों को लगातार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं और कई परिवारों को खाना बनाने में कठिनाई हो रही है। सिविल सप्लाई एरिया मैनेजर रीता शर्मा ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने इलेक्ट्रॉनिक रिटर्न वाउचर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वाउचर पूरे न होने के कारण डीएसी और ओटीपी जनरेट नहीं हो पा रहे, जिससे घरेलू गैस वितरण प्रभावित हुआ है। उन्होंने उपभोक्ताओं से संयम रखने और जल्द ही आपूर्ति बहाल किए जाने का आश्वासन दिया।