{"_id":"6606b517e96cefb8400df8f2","slug":"garbage-is-being-collected-every-day-fee-is-being-collected-together-after-four-months-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-124584-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हर दिन उठाया जा रहा कूड़ा, चार माह बाद एक साथ वसूला जा रहा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हर दिन उठाया जा रहा कूड़ा, चार माह बाद एक साथ वसूला जा रहा शुल्क
विज्ञापन
लोगों को एक साथ अधिक राशि चुकाने में पेश आ रही दिक्कत
नगर परिषद हमीरपुर के माध्यम से की जाती है शुल्क की उगाही
कूड़े के हर माह नागरिकों से वसूलेे जाते हैं 60 रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत 11 वार्डों में सफाई शुल्क पर्ची चार माह बाद काटी जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद हमीरपुर की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण योजना के तहत प्रत्येक माह कूड़े का शुल्क लेने की व्यवस्था की गई है लेकिन समय पर सफाई पर्ची न काटने से लोगों को एक साथ चार माह का शुल्क अदा करना पड़ रहा है।
लोगों राकेश, संजीव, सूरज कुमार, दीपक, रोशनी, रामलाल, अश्वनी, अशोक, अनीता आदि ने कहा कि नगर परिषद हमीरपुर की ओर से क छेक वर्ष पूर्व कूड़ा मुक्त शहर योजना के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण अभियान शुरू किया गया था ताकि शहर में कहीं भी कूड़े के ढेर न लगें लेकिन लंबे समय से कूड़ा शुल्क की सफाई पर्ची समय पर नहीं काटी जा रही है। उन्हें एक साथ पर्ची का भुगतान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई पर्ची के साथ गृहकर को लेकर भी नगर परिषद की ओर से लगातार लापरवाही बरती जाती है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। उन्होंने नगर परिषद हमीरपुर से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि पुराने सफाई ठेकेदारों का ठेका इसी माह समाप्त हो रहा है। ठेका समाप्त होने के बाद अप्रैल से सफाई पर्ची समय पर काटी जाएगी।