{"_id":"a9febef837a9fe8f328e2e16d8e4636d","slug":"garbage-collection-on-daily-basis-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदानों से अब समय पर उठाई जाएगी गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदानों से अब समय पर उठाई जाएगी गंदगी
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Mon, 22 Feb 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रखे कूड़ेदानों में कचरा जलाने वाले सफाई कर्मचारियों के खिलाफ नगर परिषद कड़ी कार्रवाई करेगा। बाकायदा नप अध्यक्ष सुलोचना देवी ने सफाई कर्मियों को कूड़ेदानों में कचरा न जलाने की हिदायत दे दी है।
विज्ञापन
शहर के वार्ड-एक और छह में रखे अधिकतर कूड़ेदानों में सफाई कर्मी खुद ही आग लगा देते हैं। इससे न केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है, बल्कि सड़क पर धुआं फैलने से दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
कूड़ेदानों के साथ लगते घरों के लोगों को भी परेशानी से जूझना पड़ता है। हालांकि, लोग नगर परिषद को सफाई कर्मचारियों की मनमानी को लेकर अवगत करवा चुके हैं, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
अमर उजाला ने लोगों की समस्या का प्रमुखता से प्रकाशित किया। अब नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी ने सफाई कर्मियों को सख्त हिदायत दी है कि वे कूड़ेदानों में कचरा न जलाएं।
इतना ही नहीं कूड़ेदानों में कचरा जलाने पर कर्मचारियों को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की हिदायत भी दी है।
नगर परिषद अध्यक्ष सुलोचना देवी का कहना है कि सफाई कर्मियों को कूड़ेदानों में कचरा न जलाने की कड़ी हिदायत दी गई है। कूड़ेदानों में कचरा जलाने वाले सफाई कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।