{"_id":"614747d38ebc3eb6242a8fcb","slug":"ganpati-immersion-with-pomp-after-ten-days-of-worship-hamirpur-hp-news-sml38440400","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन की पूजा के बाद धूमधाम से गणपति विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन की पूजा के बाद धूमधाम से गणपति विसर्जन
विज्ञापन
सुजानपुर की व्यास नदी में गणपति विसर्जन करते भक्त।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर/बिझड़ी/हमीरपुर। जिलाभर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को पूजा अर्चना और शोभा यात्रा के बाद व्यास नदी में गणपति विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना... के उद्घोष के साथ गणपति विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया कमेटी हमीरपुर ने शहर में शोभायात्रा के बाद गणपति विसर्जन किया। नालटी के हर गांव के लोगों ने भी पूजा अर्चना के बाद गणपति विसर्जन किया।
वहीं, सुजानपुर के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने नाच गाकर शोभायात्रा निकाली। रंग बिरंगे गुलाल खेलते हुए कार्यक्रम को बहुत ही आकर्षक बनाया। करीब दो किलोमीटर पैदल शोभायात्रा में महिलाओं ने भजन कीर्तन कर गणपति बप्पा का गुणगान किया। इसी के साथ प्राचीन हनुमान मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव का विधिवत समापन हो गया।
10 दिन चले इस कार्यक्रम में पंडित वेद प्रकाश व आशुतोष शर्मा ने मंत्रोच्चारण और प्रवचन सुना कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। गणेश विसर्जन के दौरान प्राचीन हनुमान मंदिर से गणपति की शोभायात्रा निकाली गई तथा व्यास नदी के तट पलाही में विसर्जन किया गया। इस दौरान पंडित वेद प्रकाश, आशुतोष शर्मा, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सरवन कुमार तथा नगर परिषद के उपाध्यक्ष पवन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।