{"_id":"67a9eedf6d1064d35c0bbfe4","slug":"gang-members-have-committed-thefts-in-other-states-also-seven-cases-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147896-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दूसरे राज्यों में भी चोरियां कर चुके हैं गिरोह के सदस्य, सात केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दूसरे राज्यों में भी चोरियां कर चुके हैं गिरोह के सदस्य, सात केस दर्ज
Tue, 11 Feb 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 11 Feb 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
नादौन थाना के विशेष जांच दल की जांच में हुआ खुलासा
महिला-पुरुषों ने जम्मू-कश्मीर, यूपी और पंजाब में की है चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नादौन के अपर बाजार में ज्वेलर की दुकान में चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य इससे पहले दूसरे राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। आरोपियों का एक बड़ा चोर गिरोह है, जो कि अंतरराज्जीय स्तर पर लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा है।
ये आरोपी मुरादाबाद के एक ही गांव के रहने वाले हैं। नादौन पुलिस थाना के विशेष जांच दल की प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपियों के खिलाफ जम्मू- कश्मीर, पंजाब, यूपी में चोरी के सात केस दर्ज हैं। ऐसे में अब आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इसी साल 28 जनवरी को नंद लाल निवासी ठाना तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर की शिकायत पर चोरी का केस नादौन थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस को दी शिकायत में नंद लाल ने कहा था कि वह विशाल ज्वेलर नादौन की दुकान में काम करता है। दुकान से कुछ महिलाओं ने गहने चुराए हैं, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकाॅर्ड को हो गया है। मामले में यूपी निवासी दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से दुकान से चोरी किए गए पांच टीके, सात मंगलसूत्र, दो लोकेट, चार जोड़ी झुमके बरामद किए गए हैं। हालांकि जिन दो महिलाओं ने दुकान में इस चोरी को अंजाम दिया है, वे अभी फरार हैं। पकड़े गए आरोपी उनके गिरोह के हैं। दोनों पुरुष आरोपियों के साथ ही गाड़ी में ये महिलाएं चोरी की वारदात को अंजाम देने नादौन पहुंची थीं। गाड़ी के आधार पर दोनों आरोपियों को धरा गया है।
विज्ञापन
न्यायिक हिरासत में भेजे दोनों आरोपी
चोरी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों राकेश कुमार और विशाल निवासी मोहल्ला आजाद नगर गांव और डाकघर गजरोला तहसील धनोरा जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। इन आरोपियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
कोट
यूपी पुलिस से गिरोह में शामिल सभी आरोपियों का रिकाॅर्ड मांगा जा गया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कई राज्यों में आरोपियों के खिलाफ चोरी के केस दर्ज हैं। पकड़े गए दो आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। -भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर