{"_id":"65c7d6f83ef4df5eeb0cc336","slug":"gandhi-gate-work-incomplete-even-after-two-years-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-120942-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो वर्ष बाद भी गांधी गेट का कार्य अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो वर्ष बाद भी गांधी गेट का कार्य अधूरा
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के अंतर्गत शिव मंदिर के साथ निर्माणाधीन गांधी गेट का निर्माण कार्य दो वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य के लिए नगर परिषद हमीरपुर ने दो वर्ष पूर्व 10 लाख रुपये का टेंडर किया था लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। गेट को पहाड़ी लुक देने, एलईडी लाइटें लगाने का प्रस्ताव रखा गया था परंतु धरातल पर अभी तक गेट में टाइलें लगने का ही कार्य हो पाया है। कार्य को लेकर नगर परिषद की लापरवाही लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है।
ग्रामीणों नरेश कुमार, अश्वनी राणा, प्रताप सिंह, आशीष शर्मा, विक्रम राणा, सुकन्या कुमारी आदि ने कहा कि नगर परिषद की ओर से दो वर्ष पहले गांधी गेट की मरम्मत का काार्य शुरू करवाया गया था। मरम्मत कार्य के लिए सड़क को कुछेक दिनों के लिए बंद भी रखा गया था लेकिन अभी तक गेट का कार्य नहीं हो पाया है। गेट के ऊपर एक हिस्से में आधी अधूरी टाइलें लगाई हुई हैं। शेष कार्य अधर में है। निर्माण कार्य को लेकर नगर परिषद मूक दर्शक बनी हुई है और लापरवाही बरती जा रही है। वार्डों में संपर्क रास्तों की मरम्मत से लेकर बाजार में मुख्य चौराहों में नगर परिषद की ओर से शुरू किए गए कार्य अधूरे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने नगर परिषद से अधूरे कार्य को शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। इस बारे में नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि गेट में महज लाइटें लगाने का कार्य शेष बचा हुआ है। इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।