{"_id":"68a76db3e0600c0771054eaf","slug":"galod-nadaun-road-dilapidated-due-to-lack-of-repair-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-164440-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में गलोड़-नादौन सड़क जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मरम्मत के अभाव में गलोड़-नादौन सड़क जर्जर
Fri, 22 Aug 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
मरम्मत के अभाव में गलोड़-नादौन सड़क हुई खराब। स्रोत : जागरूक पाठक
खस्ताहाल सड़क जनता के लिए बनी परेशानी का सबब, हादसे का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
गलोड़ (हमीरपुर)। लोक निर्माण विभाग धनेटा के तहत गलोड़-नादौन सड़क काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन चुके हैं। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।
सड़क की इस स्थिति से लोग खासे नाराज हैं। बार-बार गुहार के बावजूद भी सड़क की हालत नहीं सुधर पाई है। स्थानीय लोगों में मनीष आनंद, नरेश, विजय, करनैल, संतोष, सुनील, पंकज और मीना ने बताया कि सड़कों का जाल बिछाकर विकास के दावे किए जा रहे हैं। गांव-गांव में आवागमन के लिए सड़कें बनाई जा रही हैं।
देखरेख के अभाव एवं गुणवत्ता की कमी के चलते लहड़ा, नुखेल, सरेड़ी आदि स्थानों पर सड़क की हालत काफी खराब हो गई। अब ये जनता के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। लोग बदहाल सड़क पर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं। कई दोपहिया वाहन चालक यहां पर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क की दशा को सुधारा जाए। वहीं, लोक निर्माण विभाग धनेटा के सहायक अभियंता अमन कुमार ने बताया कि सड़क का विस्तारीकरण कार्य चला हुआ है। विभाग जल्द ही सड़क पर पड़े गड्ढों को ठीक करवा देगा।