{"_id":"69026fb4d294a0ae3b067302","slug":"galod-market-needs-cctv-cameras-security-of-shops-is-left-to-god-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171618-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में सीसीटीवी कैमरों की दरकार, दुकानों की सुरक्षा राम भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: गलोड़ बाजार में सीसीटीवी कैमरों की दरकार, दुकानों की सुरक्षा राम भरोसे
Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के तहत गलोड़ बाजार । संवाद
हमीरपुर। व्यापारिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहे गलोड़ क्षेत्र में अब सीसीटीवी कैमरों की कमी महसूस की जा रही है। गलोड़ बाजार में करीब 300 से अधिक दुकानें हैं, लेकिन सीसीटीवी न होने के कारण दुकानों की सुरक्षा राम भरोसे ही है।
क्षेत्र में अगर कोई चोरी या अन्य घटना घटित होती है, तो घटना में शामिल चोरों का भी पता नहीं लग सकेगा। गलोड़ में पहले कुछ दुकानें होती थी, लेकिन समय परिवर्तन के साथ ही यहां पर व्यापारिक क्षेत्र में उन्नति हुई है। यहां पर प्रवासियों की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
गलोड़ बाजार लगभग एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। कई बार ऐसी परिस्थितियां भी पैदा हो जाती हैं, जिन्हें सुलझाने में सीसीटीवी अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। मगर गलोड़ में सीसीटीवी की कमी के कारण असामाजिक तत्व भी सक्रिय रहते हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन
हालांकि कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगवाए हैं, लेकिन मुख्य सड़क के किनारे सीसीटीवी स्थापित नहीं किए गए हैं। गलोड़ बाजार में मंदिर के समीप, एटीएम के समीप, फाहल टिपर रोड, हथली जंजघर, अस्पताल, गुग्गा मंदिर के गेट और लोअर बाजार में सीसीटीवी की अधिक आवश्यकता है।
व्यापारियों की मानें तो चार माह पूर्व एक चोरी की घटना हुई थी, जिसमें कुछ घरों के ताले टूटे थे। इसमें चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। इसके अलावा यहां पर नशा तस्करों की आवाजाही भी बढ़ती जा रही है।
कोट :
व्यापार मंडल के पास सीसीटीवी कैमरों की कमी है। बाजार में कई स्थान ऐसे हैं, जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने बहुत ही जरूरी हैं। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकान में कैमरे स्थापित किए हैं, लेकिन सड़क व चौक चौराहों पर भी कैमरों की आवश्यकता है।
-सुशील कुमार, प्रधान, व्यापार मंडल गलोड़