फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Gabbar and Sambha's entry in the political battle of Himachal

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल के सियासी समर में गब्बर और सांभा की एंट्री

Thu, 16 May 2024 07:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 07:58 PM IST
विज्ञापन
शोले फिल्म के मशहूर डायलॉग का वीडियो संदेश बनाकर भाजपा ने बताई उपलब्धियां
विज्ञापन

हमीरपुर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए किए जा रहे नए प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के चुनावी समर में भारतीय सिने जगत की सुपरहिट फिल्म शोले के मशहूर किरदार गब्बर और सांभा की एंट्री हो गई है। डिजिटल हो चुके चुनाव प्रचार में इस बार मतदाताओं को रिझाने के अनूठे तरीके अपनाए जा रहे हैं। हमीरपुर संसदीय सीट पर भाजपा ने शोले फिल्म के मशहूर डायलॉग कितने आदमी थे... का बखूबी इस्तेमाल किया है। भाजपा ने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर में प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के लिए इस वीडियो संदेश का प्रयोग किया। एक मिनट से अधिक अवधि के इस वीडियो संदेश में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाने का प्रयास किया गया है। वीडियो संदेश में शोले फिल्म के गब्बर और सांभा के मशहूर संवाद का चित्रण किया गया। इसमें गब्बर सांभा से पूछता है कि कितने आदमी थे। सांभा की ओर से जवाब में कहा जाता है कि सरदार दो आदमी थे.. मोदी और अनुराग। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख किया जाता है। इस बार के चुनाव में भाजपा रैलियों में हाईटेक प्रचार के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक वीडियो के जरिये पहुंच सुनिश्चित कर रही है। वीडियो संदेश का व्हॉट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया हैंडल पर बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed