फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Funeral of dead woman in PGI after delivery

प्रसव के बाद पीजीआई में मृत महिला का अंतिम संस्कार

Thu, 01 Apr 2021 06:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
Funeral of dead woman in PGI after delivery
Funeral of dead woman in PGI after delivery
रंगस/हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्रसव के बाद पीजीआई में मृत महिला का वीरवार को ससुराल के गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जेठानी के बेटे ने उसे मुखाग्नि दी। वहीं, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पर परिजनों के लगाए लेटलतीफी और लापरवाही के आरोपों पर कोई जांच कमेटी गठित नहीं हुई है। मंगलवार रात को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में जोलसप्पड़ के शंकर गांव की गर्भवती का ऑपरेशन हुआ और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। रात को अचानक महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका पेट अचानक फूल रहा था। जिस पर चिकित्सकों ने उसका अल्ट्रासाउंड करवाया। पेट में तरल द्रव्य पाया गया। चिकित्सकों के अनुसार पेट में पानी भर रहा था।
विज्ञापन

ऑपरेशन को खोला भी गया, लेकिन चिकित्सकों को इसका कारण पता न चलने की स्थिति में महिला को बुधवार सुबह पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पीजीआई चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर गर्भवती को देरी से रेफर करने और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतक कुसुम ठाकुर के पिता रामपाल ठाकुर ने कहा कि बेटी के ससुराल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के एमएस डॉ. आरके अग्निहोत्री का कहना है कि महिला की मौत मामले में उनके पास किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत मिलती है तो कमेटी का गठन कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed