फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   froud involved on rimand

ठगी के आरोपी पांच फरवरी तक पुलिस रिमांड पर

Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। फर्जी वेबसाइट बनाकर लॉटरी के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने रविवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें पांच फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को हैदराबाद में दबोचा था। जिन्हें रविवार को हमीरपुर लाया गया। थाना बड़सर के चंबेह गांव के एक पूर्व सैनिक को आरोपियों ने लगभग 14.42 लाख का चूना लगाया था।
विज्ञापन

आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति को मोबाइल के माध्यम से इनाम में गाड़ी निकलने का लालच देकर कभी रजिस्ट्रेशन तो कभी प्रोसेसिंग फीस के नाम पर अपने खाते में पैसे ट्रांसफर करवा लिए। अपने साथ ठगी का अंदेशा होने पर पीड़ित ने बड़सर थाने में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जाल बिछाकर दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार करके बड़सर पुलिस ने उनका कोर्ट से पुलिस रिमांड हासिल किया। जबकि, पुलिस की एक टीम ठगी के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए हैदराबाद पहुंची, जहां पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत दो अन्य शातिरों को गिरफ्तार किया। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने बताया कि गिरोह के दो सदस्य काबू में आए हैं। दोनों संदीप कुमार उर्फ आर्यन और माणिक चंद बिहार के रहने वाले हैं। हमीरपुर न्यायालय से इन्हें पांच फरवरी तक रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed