फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   From the streets to the square, the shadow of unclaimed terror

Hamirpur (Himachal) News: गलियों से लेकर चौगान तक लावारिस दहशत का साया

Wed, 05 Nov 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 05 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
From the streets to the square, the shadow of unclaimed terror
सुजानपुर में कुत्तों को पकड़ कर वैक्सीनेशन करते हुए कर्मचारी। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और इसके नियंत्रण को लेकर दावे सुजानपुर ही नहीं, बल्कि जिलेभर में हवा ही रहे हैं। लावारिस कुत्तों की दहशत से कभी जिला मुख्यालय हमीरपुर तो कभी उपमंडल मुख्यालयों पर लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सुजानपुर में 28 लोगों और एक पालतू गाय को कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट मोड में हैं। बाजार में कुत्तों की वैक्सीनेशन शुरू हो गई है, लेकिन कुत्तों के अलावा उन लावारिस पशुओं की पहचान करना भी चुनौती होगी, जो कि कुत्ते के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन कुत्तों की ओर से हमला कर लोगों को घायल करने की घटनाएं थमने के स्थान पर बढ़ती जा रही हैं। लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और लोग अपनी रक्षा करने के लिए हाथ में डंडा लेकर चलने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि इन आवारा कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए इनकी नसबंदी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिन-प्रतिदिन हो रही लावारिस कुत्तों के काटने की घटना को लेकर लोग सहमे हुए हैं। लावारिस पशुओं का जमावड़ा शहर में हर समय घूमता नजर आता है। वहीं, कुत्तों ने किस किस जानवर को काटा है, इसका भी आंकड़ा मिलना मुश्किल हो गया है। इससे लोगों में और अधिक दहशत है।

महीना पहले 12 लोग किए थे घायल
करीब एक माह पहले ही आवारा कुत्ते ने लगभग 12 लोगों को घायल कर दिया था। सोमवार को तीन दर्जन के करीब एक कुत्ते ने कई लोगों को लहूलुहान कर दिया। शहर में आवारा पशुओं का जमावड़ा भी हर समय देखा जा सकता है। ऐतिहासिक चौगान में पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। पशु कई बार सड़कों में घूमकर यातायात अवरुद्ध कर देते हैं। शाम ढलते ही खेतों में खेती को उजाड़ देते हैं।

वैक्सीनेशन के साथ लगाए कॉलर बैंड
सुजानपुर क्षेत्र के तहत लावारिस कुत्तों के आतंक से बचाने को लेकर के नगर परिषद ने उनकी धर-पकड़ शुरू कर दी है। पशुपालन विभाग उनको एंटी रेबीज वैक्सीन कर रहा है, जिसके चलते कुत्ते के काटने से किसी बीमारी का भय न बने। टीकाकरण के साथ ही नगर परिषद उनमें एक कॉलर बैंड भी लगा रही है, ताकि कुत्ते की पहचान हो सके कि कुत्ते को एंटी रेबीज टीका लग चुका है।

लोग बोले– घर से निकलना हुआ मुश्किल

आवारा कुत्तों के आतंक से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सोमवार को 25 से अधिक लोगों को काटा गया। -नीटू सिंह, निवासी सुजानपुर

लावारिस पशु शहर की ज्वलंत समस्या बन चुके हैं। शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो बड़ी महामारी फैल सकती है। -संजय गुप्ता, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर

बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है। नसबंदी और वैक्सीनेशन के बाद कुत्तों को जंगलों में छोड़ा जाए। -राहुल पुवारी

सुबह सड़क किनारे और रात को खेतों में घूमते पशु परेशानी बढ़ा रहे हैं। प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिएं। -अंकु ठाकुर

पालतू कुत्तों का नगर परिषद में पंजीकरण अनिवार्य है, नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
-आर्यन मिन्हास, सफाई निरीक्षक

एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला से सवाल-जवाब

सवाल : उन लावारिस पशुओं की पहचान कैसे होगी जो कुत्ते के संपर्क में आए हैं। प्रशासन इसके लिए क्या कर रहा है।
जवाब: कुत्तों की वैक्सीनेशन शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अन्य पशु जो संदिग्ध हैं, उनकी पहचान के लिए लोगो से अपील है कि वह विभाग और प्रशासन को सूचित करें। पशुपालन विभाग को पत्र लिखा जा रहा है कि पशुओं की पहचान की जाए और उन्हें वैक्सीन लगाई जाए।

सवाल 2: अब तक कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए क्या प्रयास हुए?
जवाब: पहले कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया गया था। अब वैक्सीनेशन के बाद नसबंदी करवाई जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

सवाल 3: चौगान क्षेत्र में लावारिस पशुओं का स्थायी समाधान क्यों नहीं हुआ?
जवाब: चौगान क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य जारी है। यहां लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देकर लोगों की सहभागिता से समस्या का समाधान निकाला जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed