फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Friendship formed on Instagram, minor reached Karnal to meet

Hamirpur (Himachal) News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए करनाल पहुंची नाबालिग

Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत घर से लापता हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने करनाल से ढूंढ लिया है। लड़की इंस्टाग्राम के जरिये बने दोस्त से मिलने करनाल पहुंच गई थी।
विज्ञापन

नेपाली मूल की लड़की के लापता होने की शिकायत लड़की के परिजनों ने भोरंज थाना में तीन दिन पहले दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की एक टीम लड़की को ढूंढने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन

लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम में शामिल मुख्य आरक्षी विनोद बन्याल और महिला पुलिस अधिकारी साक्षी कोमल की टीम ने फतेहाबाद, फरीदाबाद, शाहबाद इत्यादि जगहों पर लड़की की खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को करनाल के पास सुरक्षित ढूंढ निकाला है। लड़की को वापस लाया जा रहा है, जबकि जिस दोस्त से मिलने लड़की गई थी, उसे भी जांच में शामिल होने के लिए गया है। एसपी भगत सिंह ने कहा कि नाबालिग को करनाल से ढूंढ निकाला है। अभिभावकों से भी आग्रह है कि वे बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर निगरानी रखें, ताकि बच्चे सुरक्षित रह सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed