{"_id":"5f088a318ebc3e639315fd1a","slug":"four-village-out-of-containment-zone-hamirpur-hp-news-sml337995310","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन और हमीरपुर के चार गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन और हमीरपुर के चार गांव कंटेनमेंट जोन से बाहर
विज्ञापन
हमीरपुर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिले की चार पंचायतों के चार गांवों में कोई अन्य पॉजिटिव मामला न मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। अब इन क्षेत्रों में पाबंदियां नहीं रहेंगी। जिलाधीश हरिकेश मीणा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
जिलाधीश ने बताया कि नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गोईस के वार्ड नंबर 5 गांव मंगुल, नादौन की ही ग्राम पंचायत नारा के वार्ड नंबर 3 गांव दरबोर, हमीरपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत अग्घार के वार्ड नंबर 2 गांव बटूरहा और ग्राम पंचायत पांडवीं के वार्ड नंबर 2 गांव पांडवीं में कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। अब इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है। संक्रमण के संभावित मामलों का पता लगाने के लिए इन क्षेत्रों में एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया गया, लेकिन इस अभियान के दौरान भी कोई भी पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। जिलाधीश ने बताया कि स्थिति की पूर्ण समीक्षा के बाद इन सभी गांवों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।