{"_id":"65e85ba8873c0feb170c4c08","slug":"four-students-of-technical-university-leave-for-orissa-tour-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-122998-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उड़ीसा भ्रमण के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उड़ीसा भ्रमण के लिए तकनीकी विश्वविद्यालय के चार विद्यार्थी रवाना
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के चार विद्यार्थी एक भारत-श्रेष्ठ भारत युवा संगम के तहत उड़ीसा का भ्रमण करेंगे। बुधवार को तकनीकी विश्वविद्यालय के एमबीए पर्यटन विभाग की पल्लवी शर्मा, एमएससी पर्यावरण विज्ञान विभाग की मेघा, एमबीए के शुभम जम्वाल और बीएचएमसीटी के निशांत सक्सेना धर्मशाला के लिए रवाना हुए। वहां से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के दल के साथ ये सभी विद्यार्थी उड़ीसा रवाना होंगे। धर्मशाला जाने से पहले विद्यार्थी तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशि कुमार धीमान से मिले।
विद्यार्थियों ने उड़ीसा भ्रमण को लेकर की गई तैयारियों के बारे में कुलपति को बताया। कुलपति ने सभी विद्यार्थियों को भ्रमण पर रवाना होने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव व प्राध्यापक यशवीर भारद्वाज उपस्थित रहे। इस भ्रमण में हिमाचल के विद्यार्थी उड़ीसा की संस्कृति के बारे में जानेंगे और उसके बाद उड़ीसा से विद्यार्थियों का दल हिमाचल भ्रमण के लिए आएगा।