{"_id":"65ccac371bf94a6ade06f944","slug":"four-lane-closed-the-way-to-the-fields-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-121238-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन ने बंद कर दिया खेतों को जाने का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन ने बंद कर दिया खेतों को जाने का रास्ता
विज्ञापन
कुसवाड़ में फोरलेन बाईपास पर ओवरब्रिज बनाने की मांग
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम मीणा को सौंपा मांगपत्र
भाजपा नेता नवीन शर्मा ने मौके पर पहुंच जानी लोगों की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। निर्माणाधीन शिमला-मटौर फोरलेन के चील बाहल-कोहली बाईपास पर कुसवाड़ में ग्रामीणों ने ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का तर्क है कि उनका गांव एक तरफ है जबकि निर्माणाधीन बाईपास के दूसरी ओर अधिकतर ग्रामीणों की जमीन है। ऐसे में खेतों में कार्य करने और पशुओं के लिए घास इत्यादि लाने के दिनचर्या के कार्य करने के लिए उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस सिलसिले में ग्रामीणों ने बुधवार को हमीरपुर स्थित एनएचएआई के कार्यालय में प्रोजेक्ट डायरेक्टर विक्रम मीणा को मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों ने यहां पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के पूर्व वाइस चेयरमैन और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नवीन शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा के कुसवाड़ गांव में बन रहे फोरलेन का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ उनकी मांगों को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक की। नवीन शर्मा ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा के कुसवाड़ गांव में फोरलेन का काम लगा हुआ है। कुसवाड़ गांव में ग्रामीणों के घर फोरलेन की एक तरफ हैं और उनकी उपजाऊ भूमि दूसरी तरफ है। ग्रामीणों को अपने खेतों में काम करने के लिए आने जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।नवीन शर्मा ने कहा कि पहले भी ग्रामीण अपनी समस्या के समाधान के लिए एसडीएम हमीरपुर और डीसी हमीरपुर से मिलकर ओवरब्रिज बनाने के लिए गुहार लगा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। इसी कड़ी में ग्रामीणों के साथ बुधवार को फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मिल कर यह मुद्दा उठाया है। अगर शीघ्र समस्या का हल नहीं किया गया तो ग्रामीणों सहित आंदोलन किया जाएगा ।
समाचार:कमलेश