{"_id":"65aee7cdf55d62fcbb08e3c6","slug":"foundation-stone-of-hamirpur-bus-stand-will-be-laid-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-19569-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस अड्डे का जल्द होगा शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस अड्डे का जल्द होगा शिलान्यास
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के बाईपास में प्रस्तावित बहुमंजिला बस अड्डे के निर्माण के लिए 12 करोड़ का बजट जारी हो गया है। दो करोड़ की दो किस्त जारी होने के बाद 10 करोड़ की तीसरी किस्त भी लोक निर्माण विभाग हमीरपुर को जारी कर दी गई है। ऐसे में जिलावासियों का नए बस अड्डे का सपना जल्द पूरा होने की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेगी।
12 साल की लंबी जद्दोजहद के बाद इसके लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार ने प्रथम चरण में 12 करोड़ रुपये जारी करके इसके निर्माण कार्य की पूरी तैयारी कर दी है। पक्का भरो से थोड़ा नीचे बाईपास हमीरपुर पर ही इसका निर्माण 72 कनाल भूमि पर किया जाएगा। इससे पहले लोक निर्माण विभाग को पथ परिवहन निगम की ओर से दो किस्तों में दो करोड़ रुपये जारी किए गए थे जो इसके शिलान्यास कार्य के लिए पर्याप्त नहीं थे लेकिन अब पथ परिवहन निगम ने दस करोड़ रुपये 20 जनवरी को जारी करने के लिए पत्राचार किया है। यह बस अड्डा शिमला के बस अड्डे की तरह ही आधुनिक भी होगा। लोक निर्माण विभाग को इसके लिए आठ नवंबर 2023 को 40 लाख हस्तांतरित किए गए थे। इसके बाद दो दिसंबर को एक करोड़ साठ लाख एचआरटीसी विभाग की ओर से हस्तांतरित किए गए हैं।
पथ परिवहन निगम हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को 12 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। अब जल्द बस अड्डे का शिलान्यास होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग डिवीजन हमीरपुर के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि 12 करोड़ रुपये विभाग के पास जमा हो गए हैं। जल्द ही निर्माण कार्य के शुरू होने की उम्मीद है।

भामाशाह चौक पर दीये जलाती महिलाएं। संवाद