{"_id":"6310f5f547a2964b81194bcd","slug":"foundation-stone-laid-for-development-works-worth-4-5-crores-in-barsar-hamirpur-hp-news-sml4202976190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर में सवा चार करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर में सवा चार करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला रखी
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय बिझड़ी के भवन का शिलान्यास करते मंत्री वीरेंद्र कंवर।
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्रामीण विकास, पंचायती राज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वीरवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के बिझड़ी में लगभग 2 करोड़ 65 लाख की लागत से बनने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय और 1 करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाले पशु चिकित्सालय के भवन का शिलान्यास किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में प्रदेश के हर क्षेत्र का एक समान विकास करके हर वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया है।
उन्होंने प्रधानों से आह्वान किया कि ग्रामीण विकास के लिए नई-नई कार्य योजनाएं बनाकर विकास कार्यों को सुनिश्चित करें। कंवर ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर विकास खंड का उदाहरण देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत दाड़ला के भलेठ में शिव धाम और ग्राम पंचायत टीहरा में कृष्ण धाम बनाया गया है। इससे पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। मंत्री ने बिझड़ी के खंड विकास अधिकारी से भी कहा कि वह भी प्रधानों को इन क्षेत्रों का भ्रमण करवाएं ताकि वह भी अपनी पंचायतों में बेहतर कार्य कर सकें। पशु औषधालय ब्याड़ और बड़ागांव को अपग्रेड किया गया है। उन्होंने नए भवन के निर्माण के लिए 50-50 लाख की धनराशि तथा बिझड़ी में सार्वजनिक शौचालय बनाने के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की।
बिझड़ी में वाहनों की पार्किंग के लिए प्राक्कलन तैयार कर शीघ्र भेजने के निर्देश दिए, ताकि इसके लिए पर्याप्त धन राशि का प्रावधान किया जा सके। इससे पूर्व वीरेंद्र कंवर ने स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री फसल योजना के अंतर्गत मेरी पॉलिसी मेरे हाथ खरीफ फसल 2022 के अंतर्गत बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण भी किया। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 25 करोड़ की लागत से सेंटर स्कूल तथा बणी में 50 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, कृषि भूमि ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष कमल नयन, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, चतर सिंह कौशल के अतिरिक्त सुभाष बनियाल और एसडीएम शशि पाल शर्मा, पीओ डीआरडीए कमलदेव कंवर तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।