फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fortified food grains are nutritious and completely safe: Amarjeet Singh

फोर्टिफाइड खाद्यान्न हैं पौष्टिक और पूरी तरह सुरक्षित : अमरजीत सिंह

Wed, 10 Apr 2024 07:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने कुछ उपभोक्ताओं में व्याप्त भ्रांतियों को बताया निराधार
विज्ञापन


जिले की नौ आटा मिलों से लिए गए सभी सैंपल पाए गए हैं सही

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जा रहे फोर्टिफाइड खाद्यान्नों को पौष्टिक और पूरी तरह सुरक्षित बताया है। उन्होंने बताया कि कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग आटा, चावल, तेल और नमक में ऐसे फोर्टिफाइड मिश्रित करके राशन कार्डधारक उपभोक्ताओं को वितरित कर रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद हैं। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ताओं में फोर्टिफाइड खाद्यान्नों को लेकर कुछ भ्रांतियां हैं।



उपायुक्त ने कहा कि ये भ्रांतियां निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खाद्यान्नों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर माह सैंपल लेकर शिमला स्थित विभागीय प्रयोगशाला को भेजे जाते हैं। इसके अलावा विभाग ने फरवरी में जिले की नौ आटा मिलों से आटे के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट स्थित कंपोजिट टेस्टिंग लैब में भी भेजे थे। ये सभी सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग खाद्यान्नों की गुणवत्ता के प्रति संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों को उचित मूल्य की दुकानों, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदामों और आटा मिलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा सैंपल लेने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जिले में उचित मूल्य की 310 दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से लगभग साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त राशन का वितरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed