फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former Vice President of NP Sujanpur joined Congress leaving BJP

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई नप सुजानपुर की पूर्व उपाध्यक्ष

Sun, 23 Jan 2022 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:06 PM IST
विज्ञापन
Former Vice President of NP Sujanpur joined Congress leaving BJP
कांग्रेस में शामिल होने पर विधायक के साथ नप सुजानपुर की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में रविवार को भाजपा समर्थित नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी ने अपने घर में समर्थकों के साथ कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा का कार्यक्रम करवाकर भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार से जीते कांग्रेस समर्थित नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर ने भाजपा में सेंध लगाना शुरू कर दी है। रविवार को इसी वार्ड की भाजपा समर्थित नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष कमलेश चौधरी को कांग्रेस में शामिल करवाकर राजनीतिक बिसात बिछा दी है। इससे पूर्व उनके पति को वहां के पार्षद मनोज ठाकुर पहले ही कांग्रेस में शामिल करवा चुके हैं। बताया जा रहा है कि नगर परिषद के चुनाव में वार्ड नंबर चार से भाजपा ने कमलेश चौधरी को दरकिनार करके किसी और को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन भाजपा समर्थित उम्मीदवार के साथ आजाद उतरी कमलेश चौधरी भी चुनाव हार गई थीं तथा इसी वार्ड से मनोज ठाकुर ने चुनाव जीता था।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि लोग भाजपा से तंग आ चुके हैं तथा बेसब्री से आने वाले विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति प्रकाश, लेखराज ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मनोज ठाकुर, सीमा, सरोज, सोनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed