फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Former Pradhan, drunk, shot himself with a gun taken for crop protection

Hamirpur (Himachal) News: पूर्व प्रधान ने नशे में फसल सुरक्षा के लिए ली बंदूक से खुद को मारी गोली

Wed, 28 Aug 2024 05:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:51 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौत, सुसाइड नोट में किसी को नहीं ठहराया जिम्मेवार
विज्ञापन

बड़सर के अंबोटा गांव में वारदात, किराने की दुकान करता था विक्रम सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र बड़सर के तहत अंबोटा गांव में पूर्व प्रधान ने फसलों की सुरक्षा के लिए ली लाइसेंसशुदा बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। किसान ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें उसने किसी को भी आत्महत्या के लिए जिम्मेवार नहीं ठहराया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि व्यक्ति ने शराब का सेवन कर रखा था।


विक्रम सिंह (52) पुत्र कर्म सिंह गांव अंबोटा डाकघर बरोटी तहसील ढटवाल ने मंगलवार रात 10 बजे के करीब अपनी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने तुरंत पंचायत प्रतिनिधियों को इस बारे में सूचित किया। विक्रम सिंह गांव के नजदीक किराने की छोटी दुकान भी करता था। साथ में बकरियों का पालन भी कर रहा था। उसके पिता पुलिस से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनका 4 साल पहले देहांत हो चुका है। विक्रम की एक बेटी अभिलाषा कुमारी है जो जमा एक कक्षा में पढ़ती है। विक्रम सिंह 2006 से 2010 तक भेल पंचायत के उपप्रधान रहे थे। अंग्रेजी में दो लाइनों का सुसाइड नोट भी इस मामले में पुलिस ने बरामद किया है। यह नोट बंदूक के साथ बरामद हुआ है। नोट पर लिखा गया था कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। उनकी मौत के लिए परिवार का कोई भी सदस्य जिम्मेवार नहीं है। हालांकि, आत्महत्या क्यों और किस वजह से की है यह कारण सुसाइड नोट में नहीं लिखा गया है। एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने कहा कि एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेवार नहीं ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed