{"_id":"6149e74f8ebc3e866161f7c9","slug":"forest-guard-recruitment-54-candidates-passed-on-the-first-day-hamirpur-hp-news-sml384628751","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षक भर्ती : पहले दिन 54 अभ्यर्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन रक्षक भर्ती : पहले दिन 54 अभ्यर्थी उत्तीर्ण
विज्ञापन
वन रक्षक भर्ती के लिए सौ मीटर दौड़ में दमखम दिखाते प्रतिभागी।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। वन रक्षक भर्ती के पहले दिन खराब मौसम ने खूब खलल डाला। सोमवार रात से लगातार जारी बारिश मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक जारी रही। जिसके चलते राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा के आयोजन में देरी हुई। इसके बावजूद विभाग ने भर्ती रैली में पहुंचे सभी अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट लिया।
मंगलवार को बारिश के चलते पौने एक बजे ग्राउंड टेस्ट शुरू हुआ। जबकि, अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे मैदान में बुला लिया गया था। एडमिट कार्ड और दस्तावेजों की जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन हुआ। पहले दिन 54 अभ्यर्थियों ने पहली बाधा को दूर किया। जबकि, 307 अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट में ही फेल हो गए।
मंगलवार से शुरू हुई वन रक्षक भर्ती के लिए वन विभाग ने 625 युवाओं को बुलाया था, लेकिन 361 अभ्यर्थी ही पहुंचे। जबकि, शेष 264 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। शारीरिक दक्षता परीक्षा में 327 पुरुष, जबकि 34 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें से 54 शारीरिक दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उधर, मुख्य अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पहले दिन 54 अभ्यर्थी ग्राउंड टेस्ट में उत्तीर्ण हुए।