फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest fires broke out at two places in Barsar on Environment Day.

Hamirpur (Himachal) News: बड़सर में पर्यावरण दिवस पर दो जगह जंगलों में भड़की आग

Sat, 06 Jun 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 06 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Forest fires broke out at two places in Barsar on Environment Day.
उपमंडल बड़सर के तहत बल्ल-मसंदा में जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक
बिझड़ी(हमीरपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर उपमंडल बड़सर के तहत सोहारी के समीप डुंगवाड़ और बल्ल-मसंदा क्षेत्रों में आग की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में वन विभाग को लाखों रुपये की वन संपदा का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना सोहारी के समीप डुंगवाड़ जंगल में हुई, जहां निजी भूमि में झाड़ियां जलाने के लिए लगाई गई आग तेज हवा के कारण फैलकर जंगल तक पहुंच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक 75 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा आग बुझाने में दिए गए सहयोग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना बल्ल-मसंदा क्षेत्र में सामने आई, जहां दोपहर करीब 2:35 बजे आग लगने की सूचना मिली। अग्निशमन विभाग की टीम ने लगभग दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर आग पर नियंत्रण पाया। इस घटना में लगभग पांच हेक्टेयर जंगल क्षेत्र जलकर राख हो गया, जिससे करीब 10 लाख रुपये की वन संपदा नष्ट हो गई।

दोनों ही घटनाओं में स्थानीय लोगों ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आग बुझाने में प्रशासन का सहयोग किया।
वहीं, अग्निशमन उपकेंद्र बिझड़ी के प्रभारी वतन सिंह ने बताया कि वन विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़े नुकसान को टालने में सफलता मिली है।

उपमंडल बड़सर के तहत बल्ल-मसंदा में जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक

उपमंडल बड़सर के तहत बल्ल-मसंदा में जंगल में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed