{"_id":"69fe3f9e1404364b7d008492","slug":"forest-fire-breaks-out-forest-wealth-worth-crores-reduced-to-ashes-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-192906-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: जंगल में भड़की आग, करोड़ों की वन संपदा जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: जंगल में भड़की आग, करोड़ों की वन संपदा जलकर राख
Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 09 May 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
चबूतरा के जंगल में भड़की आग। संवाद
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को एक साथ दो अलग-अलग जंगलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वन विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
मुख्यालय के समीप हीरानगर के जंगल में लगी आग से लगभग एक हजार रुपये का नुकसान हुआ, हालांकि समय रहते बड़ी मात्रा में लाखों रुपये की संपत्ति को बचा लिया गया।
वहीं, दूसरी ओर चबूतरा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिन से आग की घटनाएं लगातार जारी हैं। बताया जा रहा है कि शरारती तत्वों द्वारा आग लगाए जाने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस आग से करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
स्थानीय लोग और वन विभाग की टीमें मिलकर आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं, लेकिन तेज हवाओं और जंगल में आग के फैलाव के कारण स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
इस संबंध में फायर अधिकारी सुजानपुर राकेश ने बताया कि फायर वाउचर और वन विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। संवाद