{"_id":"6939ae66046cb8892e017637","slug":"for-quality-gardeners-should-buy-plants-from-government-nurseries-dr-manohar-hamirpur-hp-news-c-88-1-ssml1006-168873-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के लिए बागवान सरकारी नर्सरी से खरादें पौधे : डॉ. मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के लिए बागवान सरकारी नर्सरी से खरादें पौधे : डॉ. मनोहर
Wed, 10 Dec 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। शीतकालीन में लगाए जाने वाले पौधे बागवान सिर्फ सरकारी या सरकार से अधिकृत निजी नर्सरी से ही खरीदें, ताकि पौधों की गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार का संशय न रहे। यह बात उद्यान विभाग के विषय विशेषज्ञ डॉ. मनोहर लाल ने कही। उन्होंने बताया कि शीतकालीन में लगाए जाने वाले पौधों का समय शुरू हो चुका है। पौधा अच्छी किस्म का होगा तो वह कीट रोगों से भी बचा रहेगा, साथ ही उसकी पैदावार भी आने वाले समय में अच्छी होगी।
बागवान यह भी सुनिश्चित करें कि वे केवल स्वस्थ पौधे ही खरीदें, जिनकी ऊंचाई 3.5 फीट से अधिक हो और मोटाई पेंसिल से अधिक हो। खरीदारी के समय किसानों को विशेष रूप से सेब और कीवी के पौधों में नर-मादा अनुपात का सही ध्यान रखना आवश्यक है। सेब में नर-मादा अनुपात 25 से 33 प्रतिशत होना चाहिए, जबकि कीवी में नर-मादा अनुपात 9:1 या 8:1 होना चाहिए। रोपण के दौरान किसान एक मीटर क्यूब का गड्ढा अवश्य खोदें और प्रत्येक गड्ढे में 300 –500 ग्राम एसएसपी या माइकोराइज़ा और 10-15 किलोग्राम गोबर की सड़ी खाद मिलाएं, ताकि पौधों की जड़ें मिट्टी में आसानी से फैल सकें और पौधे अच्छी तरह स्थापित हो सकें।