फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   for marriage function permition should be complusury

शादियों की परमिशन के साथ अब कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी अनिवार्य

Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
for marriage function permition should be complusury
for marriage function permition should be complusury
हमीरपुर। जिले में शादियों व अन्य कार्यक्रमों की संबंधित एडीएम से परमिशन के साथ ही इन आयोजनों में खाने बनाने वाले रसोइयों को संबंधित ब्लॉक मेडिकल अधिकारी से अपनी कोरोना की रिपोर्ट भी साथ में रखनी होगी। जिला हमीरपुर में उपायुक्त ने इन आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया है। एसडीएम के माध्यम से प्रत्येक कार्यक्रम की रिपोर्ट उपायुक्त को भेजनी होगी ताकि, कोविड-19 से लोगों को सुरक्षित रखा जा सके।
विज्ञापन

रसोइयों का कोरोना टेस्ट करवाने के पीछे मकसद यह है कि कहीं संक्रमित रसोइयों की वजह से शादी व अन्य कार्यक्रमों में भोजन ग्रहण करने वाले लोग कोरोना की चपेट में न आएं। पिछले दो दिनों में हमीरपुर में डेढ़ सौ से अधिक आवेदन शादियों व अन्य कार्यक्रमों की अनुमति के लिए एडीएम के पास पहुंचे हैं। प्रदेश सरकार ने अपने आदेशों में स्पष्ट किया है कि किसी भी कार्यक्रम में 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो पाएंगे। इन आदेशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए बुधवार को शिमला में प्रदेश के सभी उपायुक्तों व जिला पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक में भी चर्चा हुई है। उधर, उपायुक्त हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने कहा कि कार्यक्रमों में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करवाने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है। कार्यक्रमों में खाना बनाने वाले रसोइयों को भी कोरोना जांच रिपोर्ट साथ में रखनी होगी। नियमों की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed