फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   For information about Van Mitra recruitment, contact the range office.

Hamirpur (Himachal) News: वन मित्र भर्ती की जानकारी के लिए रेंज कार्यालय में करें संपर्क

Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन मंडल हमीरपुर की पांचों रेंज की कुल 70 बीटों में एक-एक वन मित्र की भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित रेंज कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है। वन मंडल हमीरपुर के उप अरण्यपाल ने कहा कि इस भर्ती के लिए 18 से 25 वर्ष तक की आयु के बारहवीं पास युवा पात्र हैं और वे अपने क्षेत्र की बीट में वन मित्र के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ आयु प्रमाण पत्र, बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र और स्थायी पते के प्रमाण की सेल्फ प्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन


इसके अलावा यदि उम्मीदवार एससी, एसटी, ओबीसी, आईआरडीपी, बीपीएल या ईडब्ल्यूएस वर्ग से है तो उसका प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रमाण पत्र, राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता का प्रमाण पत्र, एकल नारी प्रमाण पत्र, इकलौती बेटी का प्रमाण पत्र और अनाथ होने का प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की प्रतियां भी संलग्न की जा सकती हैं। ये आवेदन पत्र 30 दिसंबर तक संबंधित वन रेंज अधिकारी कार्यालय मेें पहुंच जाने चाहिए। अधिक जानकारी के लिए वन रेंज अधिकारी हमीरपुर अजय चंदेल के मोबाइल नंबर 9459066697, वन रेंज अधिकारी अघार अंकुश सिंह 7018731978, वन रेंज अधिकारी बड़सर मनीष शर्मा 9041287290, वन रेंज अधिकारी बिझड़ी अमर सिंह 9816660454 और वन रेंज अधिकारी नादौन राजीव सूद के मोबाइल नंबर 9418081787 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed