{"_id":"678bb04b34f324960f06037b","slug":"foot-overbridge-foot-overbridge-hamirpur-hp-news-c-176-1-ssml1040-136259-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कोटी और दत्यार में जल्द मिलेगी फुट ओवरब्रिज की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कोटी और दत्यार में जल्द मिलेगी फुट ओवरब्रिज की सुविधा
विज्ञापन
फुट ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा होने के कगार पर
जाबली और धर्मपुर में लोगों के विरोध के चलते अभी अधर में लटका है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। परवाणू-शिमला फोरलेन पर दो फुट ओवरब्रिज की सुविधा लोगों को जल्द मिलेगी। कोटी व दत्यार में फुट ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही दोनों फुट ओवरब्रिज को लोगों की सुविधा के लिए खोल दिया जाएगा। इसके अलावा जाबली और धर्मपुर में लोगों के विरोध के कारण दोनों ब्रिज अभी भी अधर में लटके हुए हैं। यहां पर स्थानीय लोगों ने जगह को लेकर आपत्ति जताई है।
गौर रहे कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए परवाणू से सोलन के बीच छह स्थानों पर फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसमें धर्मपुर में तीन स्थानों के अलावा दत्यार, कोटी व जाबली में भी फुट ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं। दत्यार व कोटी में फुट ओवरब्रिज का काम लगभग पूरा होने के कगार पर है। दोनों स्थानों पर जल्द लोगों को सडक क्रॉस करने की सुविधा मिल जाएगी। इससे कोटी व दत्यार के लोगों को सड़क क्राॅस करने में जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। वहीं जाबली में फुट ओवरब्रिज की जगह बदलने और धर्मपुर में सीढि़यां ठीक न होने के कारण इसका काम रुकवा दिया गया था। उधर, एनएचएआई के पदाधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दत्यार व कोटी के फुट ओवरब्रिज लोगों के लिए शुरू कर दिए जाएंगे। धर्मपुर व जाबली में भी काम जल्द शुरू होगा।