फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food quality will be checked in HRTC dhabas

एचआरटीसी के ढाबों में होगी भोजन की गुणवत्ता की जांच

Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के स्वीकृत ढाबों के भोजन और दाम सूची की जांच की जाएगी। परिवहन निदेशक संदीप कुमार ने निगम के समस्त मंडलीय प्रबंधक व क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे विभाग की ओर से स्वीकृत ढाबों का तुरंत निरीक्षण करके एक सप्ताह में रिपोर्ट भेजें। स्वीकृत ढाबों में भोजन की गुणवत्ता, भोजन के दाम की सूची लगाई गई है या नहीं, शौचालय की स्वच्छता, शौचालय में महिलाओं व बच्चों के लिए अलग से व्यवस्था है या नहीं सहित अन्य सुविधाओं की सख्ती से जांच की जाए।
विज्ञापन

यदि कोई भी ढाबा संचालक नियमों की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संदीप कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से स्वीकृत कई ढाबों में नियमों की अनदेखी की शिकायतें मिल रही हैं। लोगों की ओर से ढाबों में स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता की पूरी तरह से अनदेखी की शिकायत है। इतना ही नहीं कई ढाबों में नाममात्र की सुविधाएं दी जा रही हैं, बाकी सारी व्यवस्था जुगाड़ के सहारे की जा रही है।
विज्ञापन

इसे सहन नहीं किया जा सकता। शिमला मार्ग पर कुछ ढाबों पर वह स्वयं दो बार निरीक्षण कर चुके हैं और ढाबा मालिकों को व्यवस्था सुधारने के बारे में दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। अब आगामी 26 मई तक उनसे जवाब मांगा गया है। यदि व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो ऐसे ढाबा मालिकों को दी गई स्वीकृति रद्द की जाएगी। स्वास्थ्य के साथ कोई कोताही सहन नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को इस बारे में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed